Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में दशहरे के दिन कार नहर में गिरी:3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत; मंदिर जा रहे थे

हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में डूब गई। कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वे कैथल के गांव डीग के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे मुंदड़ी पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।

कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल ड्राइवर बच गया है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। एक लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है।

Exit mobile version