रोहतक-पानीपत आउटर बाइपास पर वीरवार देर शाम तकरीबन 7 बजे एक कार असंतुलित होकर सड़क से रोहतक-पानीपत आउटर बाइपास पर शाम लगभग 7 बजे पानीपत की ओर जा रही सफेद रंग की एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से पहले कार ने कई पलटियां खाईं और उसकी छत व दरवाजे बुरी तरह पिचक गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विंडस्क्रीन चकनाचूर हो गई। एक्सीडेंट देखकर लोग मदद के लिए दौड़े। कार में कुल 4 लोग सवार थे जिनमें से 2 अगली और 2 पिछली सीट पर थे।
इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। एक्सीडेंट तब हुआ जब ये लोग कार में बहादुरगढ़ से वापस यमुनानगर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रोहतक से अर्बन एस्टेट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया।
एक्सीडेंट में मारे गए लोगों के नाम चरणजीत सिंह (48) और सतवंत सिंह (53) हैं जबकि घायलों के नाम सागर (30) और कुलवंत (56) हैं। ये चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं और यमुनानगर के रहने वाले हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही यमुनानगर से परिवार के कुछ सदस्य रोहतक के लिए रवाना हो गए।
पुलिस टीम ने कार से निकाले गए चारों लोगों को रोहतक पीजीआई भेज दिया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

