Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

उत्तराखंड: नदी में गिरी कार, चालक की मौत

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में ऑल्टो कार अनियंत्रित होने से अचानक मंदाकिनी नदी में गिर गई। इस हादसे में कार चालक किशोरी लाल निवासी मैखण्डा, फाटा, रुद्रप्रयाग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में चालक के अलावा और कोई दूसरी सवारी नहीं थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के गंगानगर में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई। मिली जानकारी के अनुसार चालक कार बैक कर रहा था और तभी कार नदी में गिर गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रस्सों की सहायता से नदी में उतरी और शव को बरामद किया। शव पोस्टमॉर्टम के जिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

Exit mobile version