Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कानपुर में कार और डीसीएम में भिड़ंत हुई तो गुस्से में कार चालक ने DCM के क्लीनर को बोनट पर 5 KM तक लटकाकर ले गया

YouTube player

कानपुर के जाजमऊ पुल पर डीसीएम और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। इसको लेकर कार सवार और डीसीएम के क्लीनर दोनों आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इतने में गुस्से में कार सवार युवक ने क्लीनर के आगे गाड़ी बढ़ा दी। जान बचाने के लिए डीसीएम का क्लीनर कार की बोनट पकड़ कर उस पर लटक गया। डीसीएम के क्लीनर ने की थी गाड़ी को रोकने की कोशिश ये देखने के बाद भी कार सवार युवक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह फिल्मी अंदाज में स्टंट करते हुए कार की स्पीड को बढ़ाते हुए आगे बढ़ने लगा। डीसीएम का क्लीनर गाड़ी की बोनट पर लटका हुआ था। वह चीख रहा था। गाड़ी को रोकने के लिए इधर-उधर हाथ पैर मार रहा था। लेकिन कार सवार आगे बढ़ते ही चला जा रहा था। वह उसे 5 किमी. दूर तक ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ये दृश्य देखा तो दंग रहे गए। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है।

Exit mobile version