Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पेट्रोल पंप से 18 लीटर डीजल डलवाकर कार ड्राइवर भागा:सेल्समैन ने रोका तो आंख पर मुक्के मारे; रोहतक में रात को आया

रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक कार ड्राइवर 18 लीटर डीजल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। जब सेल्समैन ने उसे रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत जिले के धनाना गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भगवतीपुर स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। रात करीब 12 बजे एक बिना नंबर की सिल्वर कलर की रिट्ज कार पेट्रोल पंप पर आई। ड्राइवर के हावभाव संदिग्ध लगने पर अनिल ने पहले उसे तेल डालने से मना कर दिया था।

लगभग 20 मिनट बाद वही गाड़ी दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस बार अनिल ने कार में 18 लीटर डीजल भर दिया, जिसकी कीमत 1,639 रुपए थी। ड्राइवर ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर 1100 रुपए अतिरिक्त मांगे, यह कहते हुए कि वह किसी साथी से ऑनलाइन भुगतान करवा देगा।

Exit mobile version