सोनीपत में रोहतक हाईवे पर गुरुवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसमें ड्राइवर कार के अंदर ही जिंदा जल गया।

ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया और आग पर काबू पाया। कार में जले ड्राइवर की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कार दिल्ली नंबर की थी। कार में CNG किट लगी होने का भी अंदेशा है।

गुरुवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गांव बैंयापुर के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभों पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। जिससे कार सवार बाहर नहीं निकल सका। आग इतनी तेजी से लगी कि ड्राइवर को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। वह अंदर ही जिंदा जल गया।

आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना सोनीपत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द मृतक के परिजनों का पता लगाकर जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि कार सवार कहां जा रहा था। शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पूरी जांच के बाद ही पता लगेगा कि कार में सीएनजी किट लगी थी या नहीं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!