Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका:10 की मौत, 24 घायल, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं; दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं।

धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है। एएनआई से बातचीत में उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से आदेश जारी कर संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है।

Exit mobile version