Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कैंटर और कार की टक्कर:पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल; पलवल जा रहा था जूनियर कोच का परिवार

रोहतक के गांव आंवल के पास कार और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, वहीं मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए PGI में भर्ती करवाया गया। हादसा उस समय हुआ जब भिवानी निवासी जूनियर कोच कार में परिवार सहित पलवल जा रहा था।

महेंद्रगढ़ के गांव खासपुर निवासी धनपत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी संतोष की शादी करीब 8 साल पहले भिवानी के उत्तम नगर निवासी पवन के साथ हुई थी। उसकी बेटी को 2 लड़कियां, बड़ी लड़की 7 वर्षीय निष्ठा व छोटी बेटी करीब 5 वर्षीय हितांषी है। उनका दामाद पवन खेल विभाग में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत है।

इस हादसे में कार सवार चारों लोगों को चोटें आई। वहीं घायलों को उपचार के लिए रोहतक PGI में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने पवन और उसकी बेटी निष्ठा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां-बेटी का उपचार चल रहा है। इस घटना का पता लगते ही परिवार वाले भी पहुंच गए।

धनपत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर अपने कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के ससुर के बयान पर अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version