पंचायत चुनाव में मंगलवार को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शाम को थम गया। कुल 255 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से लेकर शाम छह बजे तक मतदान होंगे। शांतिप्रिय मतदान के लिए 1 एसपी, 4 डीएसपी, 11 इंस्पेक्टर सहित 1047 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पांच जिलों से अतिरिक्त पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। प्रदेश में तीसरे चरण की 22 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए वोटिंग शुरू होगी। चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम को थम गया। सोमवार से प्रत्याशी डोर टू डोर ही चुनाव प्रचार कर पाएंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता प्रबंध किए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से पांच जिलों से पुलिस यहां आएगी। इन जिलों की पुलिस सोमवार को पहुँचेगी। सिरसा से 173, जींद से 238, कैथल से 50, पानीपत से 82 करनाल से 68 पुलिसकर्मी सोमवार को आएंगे। इसके अलावा 30 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है। हर पेट्रोलिंग पार्टी को 3-3 गांवों की जिम्मेवारी दी गई है। एक पार्टी गांव से जाएगी तो दूसरी पार्टी वहां पहुंचेगी। चार डीएसपी व 11 इंस्पेक्टर भी मतदान केंद्रों पर लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। कुल 1047 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 206 एसपीओ और 322 होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। एसपी द्वारा पुलिसकर्मियों को सोमवार को एसडी कॉलेज के मैदान में ब्रीफ किया जाएगा। वहां पर उनकी ड्यूटी के बारे में बताया जाएगा।

चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन या फिर मतदान के दिन मतदान केंद्र पर कोई विवाद, हंगामे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे सकते हैं। इसके लिए 8813089302 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रुम में, किसी नजदीकी पुलिस थाना व चौकी और डायल 112 पर सूचना दी जा सकती है।

“पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग करें। कहीं पर कोई विवाद हो तो कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंचेगी। चुनाव के दौरान बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

-नितिका गहलोत, एसपी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!