Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑनलाइन ठगी होने पर ‘155260’ पर कॉल करें, Refund होगी रकम

साइबर क्राइम के जरिये खाते से निकाली गई रकम एक कॉल कर वापस आ जाएगी। ठगी के शिकार हुए लोग राष्ट्रीय हेल्प लाइन पर नंबर 155260 पर कॉल कर अपनी रकम वापस प्राप्त कर सकते हैं। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम शाखा ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत लोगों को 155260 हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराने पर खाते या वॉलेट से निकाली गई रकम खाते में वापस आ जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे पहले दिल्ली में लागू किया गया था। अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

ऐसे काम करेगा हेल्प लाइन नंबर:
ऑनलाइन ठगी का शिकार होने कि स्थिति में सबसे पहले 155260 पर डायल करना होगा। कॉल टेकर पीड़ित से संबंधित जानकारी जैसे ही अपने सिस्टम में अपलोड करेगा, वैसे ही अलर्ट संबंधित बैंकों के पास चला जाएगा। जिस बैंक के खाते व ई-वॉलेट से पैसा ट्रांसफर किया गया है तथा जिस बैंक के खाते या ई-वॉलेट मैं पैसा लिया गया है। यह अलर्ट मिलते ही बैंक पैसे की निकासी पर रोक लगा देगा। संपर्क किए जाने पर वह रकम उसके खाते में वापस लौटा दी जाएगी।

Exit mobile version