Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गोली मारकर कारोबारी की हत्या:मां घायल; परिवार संग पंजाब जा रहे थे, रास्ते में खाना रुके थे; 3 बदमाशों ने की फायरिंग

रोहतक में गुरुवार देर रात गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से उनकी मां घायल हो गई। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पंजाब के संगरूर में जा रहे थे। रास्ते में खाना खाने रुके थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

मृतक कारोबारी की पहचान 35 वर्षीय सचिन और उनकी घायल मां की पहचान दर्शना देवी के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। 29 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे सचिन व पुत्रवधू मोनिका व दो पोतों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से संगरूर शादी में शामिल होने जा रहे थे।

रास्ते में रोहतक के गांव लाखनमाजरा के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब वह गाड़ी में बैठे तो इसी दौरान वहां एक सफेद रंग की गाड़ी आई। जिसमें 2-3 युवक सवार थे। जो अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। इसी बीच उन्होंने बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

जब बेटे का बचाव किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी गोलियां चला दी। गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। साथ में उसके बेटे सचिन का मोबाइल फोन भी ले गए।

गोली लगने के कारण घायल दोनों मां-बेटों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version