हरियाणा के गुरुग्राम में क्लब और पार्टी के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध सेक्टर 29 के एक मशहूर चाइनीज रेस्तरांं में बिजनेसमैन कपल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बिजनेसमैन फैमिली ने आरोप लगाया है कि खराब और दूषित खाने का विरोध किया तो उन्हें 4851 रुपए का बिल थमा दिया गया। साथ ही रेस्टोरेंट के बाउंसर बुलाकर उन्हें धमकी दी गई।

बिजनेसमैन फैमिली की ओर से इसका वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें डिनर टेबल पर प्लेट में आधा-अधूरा खाना दिखाई दे रहा है। फैमिली का कहना है कि जो डिश परोसी गईं, वो खराब क्वालिटी की थी। इस वजह से उन्होंने खाई भी नहीं। पीड़ित कपल ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाने में दी है।

वहीं, रेस्टोरेंट प्रबंधन ने भी थाने में शिकायत दी है कि उनका कस्टमर खाना खाकर बिना पैसे दिए ही चला गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!