Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CET एग्जाम के लिए बस टिकट बुकिंग:शाम 5 बजे तक का समय तय; सभी बस स्टैंड के हेल्पलाइन नंबर जारी

हरियाणा में कल होने जा रहे CET 2022 के 11 लाख अभ्यर्थियों के पास बस की एडवांस बुकिंग के लिए सिर्फ शाम 5 बजे तक का समय ही है। सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के लिए 15,400 बसों का इंतजाम किया गया है। परेशानी होने पर अलग-अलग जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। उन नंबरों पर फोन करके अभ्यर्थी परेशानी से बच सकते हैं।

बसों की एडवांस बुकिंग प्रत्येक बस डिपो में बनाए गए बुकिंग काउंटर पर की जा रही है। अभ्यर्थी स्वयं बुकिंग काउंटर पर जाकर या उसके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति जाकर एडवांस बुकिंग करवा सकता है।

हरियाणा सरकार ने बसों की एडवांस बुकिंग में होने वाली परेशानी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके अभ्यर्थी बुकिंग में आ रही परेशानी के बारे में बता सकते हैं। इनमें दिल्ली ISBT के लिए 011-43161053 और अंबाला कैंट के लिए 0171- 2640821 जारी किया गया है।

हरियाणा रोडवेज ने 11 लाख से अधिक बच्चों के हिसाब से रोडवेज के प्लान पर वर्कआउट किया है। प्लान में 57 रूट ऐसे शामिल बनाए गए हैं, जिन पर 2 घंटे से भी कम समय लगेगा। 56 रूट ऐसे हैं जिनमें 2 घंटे से ज्यादा का समय लगेगा।

अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर तक ले जाने के लिए 15,400 बसों का प्रबंध किया गया है। हरियाणा राज्य परिवहन की लगभग 2800 बसें इस व्यवस्था के लिए प्रयोग में लाई जाएंगी। जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में परिवहन प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है।

Exit mobile version