Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नारनौल से खाटू धाम के लिए बस सेवा शुरू:वार्षिक मेले के लिए लगाई गई अतिरिक्त 10 बसें, 150 रुपए किराया

नारनौल से खाटू धाम को जाने के लिए अब श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से 10 बस नारनौल व सतनाली से चलाई जाएगी। इन बसों का संचालन रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। अगर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है तो विभाग बसों की संख्या भी बढ़ा सकता है। बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला सहित राजस्थान के श्रद्धालु भी नारनौल डिपो से खाटू धाम के लिए भारी संख्या में जाते हैं। ऐसे में खाटू धाम मेला अवधि तक रोडवेज विभाग नारनौल व सतनाली से बस चलाएगा।

वहीं, पहले से खाटू धाम को जाने वाली रोडवेज बस जैसे रेवाड़ी, सोनीपत, दिल्ली, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने वाली बस भी नारनौल होकर गुजरेंगी। जिससे श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

खाटू धाम के लिए अस्थायी रूप से ट्रेन पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब परिवहन विभाग की तरफ से रोडवेज बस भी आज से शुरू हुई। नारनौल से वाया निजामपुर पाटन नीमका थाना, चला, खंडेला, पलसाना, मंडावा मोड़ से खाटू धाम जाएगी। नारनौल से खाटू धाम का 150 रुपए किराया लिया जाएगा।

इसी तरह सतनाली से श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चलाई जाएगी। इस दौरान सतनाली से महेंद्रगढ़ होते हुए खाटू धाम पहुंचेगी। रोडवेज विभाग की तरफ से खाटू धाम के लिए जाने वाले यात्रियों से 205 रुपए किराया लिया जाएगा

हरियाणा रोडवेज के सीआई नारनौल डिपो ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि,​​​​​​​ नारनौल डिपो से 10 बस खाटू धाम के लिए चलाई गई हैं। आज सुबह आठ बजे पहली बस रवाना की गई। दो बस सतनाली से भी चलाई जाएंगी। यह महेंद्रगढ़-नारनौल होते हुए जाएगी। इसके रेवाड़ी, सोनीपत, दिल्ली, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद से आने वाले बस नारनौल होकर जाएंगी।

Exit mobile version