Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, 5 घायल; चंबा-धरासू हाईवे पर मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह केदारनाथ धाम जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलांगी के पास हुआ। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। नई टिहरी कोतवाली के कोतवाल ऐश्वर्या पाल ने बताया कि बस में कुल 23 लोग सवार थे। इनमें 19 यात्री, 2 कुक, 1 चालक और 1 परिचालक शामिल थे। हादसा चंबा मार्ग पर कांडीखाल से लगभग तीन किलोमीटर आगे जौलांगी के निकट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का भरपूर सहयोग किया।दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों की पहचान दिल्ली निवासी 56 वर्षीय सरल देवी, हरियाणा के 73 वर्षीय चरण सिंह, गुरुग्राम निवासी 52 वर्षीय जयश्री, बल्लभगढ़ निवासी 37 वर्षीय ज्योति तथा हरियाणा निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश गोयल के रूप में हुई है।

सभी घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं तथा किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं

Exit mobile version