हिसार जिले के बरवाला में शुक्रवार को हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के पास धुंध के कारण एक बस व डंपर की भिड़त हो गई। जिसमें बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में बैठी सवारियां बाल बाल बची। सुबह से क्षेत्र में गहरी धुंध छाई हुई है और धुंध के कारण दृश्यता बिल्कुल कम बनी हुई है। जिस कारण सड़कों पर वहां रेंगते हुए चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की एक बस गांव साहू से हिसार के लिए जा रही थी। हरियाणा रोडवेज की बस बरवाला शहर से निकलने के बाद हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जा रही थी। जब राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ के पास पहुंची, तो उसके आगे एक डंपर जा रहा था। बताया जा रहा है कि धुंध के कारण रोड़ पर कम दिखाई दे रहा था।

बस के आगे चल रहे डंपर ड्राइवर ने अचानक से किसी कारणवश ब्रेक मार दी। डंपर की ब्रेक लगते ही पीछे चल रही बस परिचालक की साइड से डंपर में जा भिड़ी। बस ड्राइवर ने बस को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन रोक नहीं पाया। डंपर के साथ टक्कर लगते ही बस की दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना में बस में बैठी सवारियों को मामूली चोट आई और सवारी बाल बाल बच गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!