Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में खौफनाक वारदात: ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; पत्नी से चल रही थी अनबन- बहन समेत 5 पर केस दर्ज

कैथल में कलायत खंड के गांव शिमला में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दामाद को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी को उसके मायके से ले गया था। जहां ससुराल वाले उसे देखकर भड़क गए और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जींद के गांव अमरगढ़ निवासी मृतक के भाई शिव कुमार ने कलायत थाना में दी गई शिकायत में बताया कि वे 3 भाई और 4 बहनें है। सभी शादीशुदा हैं। उसके भाई राजीव कुमार (27) की शादी सकीना पुत्री चन्द्रभान वासी ‌शिमला जिला कैथल के साथ करीब 4 साल पहले हुई थी। उसी परिवार में उसकी बहन साहिल कुमारी की शादी सागर पुत्र चंद्रभान वासी शिमला के साथ करीब चार साल पहले ही हुई थी।

उसकी भाभी सकीना उसके भाई राजीव के साथ परिवार से अलग होने के लिए झगड़ा करती थी। जिसके बाद एक साल से उसका भाई राजीव और सकीना जींद में रहने लगे थे। उसके भाई के पास एक लडका एकलव्य जिसकी उम्र करीब 3 साल है। उसके बाद भी उसके भाई राजीव और भाभी सकीना में झगड़ा होता था। झगड़े को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन हर बार समझौता हो जाता था।

करीब दो महीने पहले सकीना उसके भाई राजीव के साथ झगड़ा करके अपने मायके अपने माता पिता के पास गांव शिमला चली गई थी। उसका बहनोई सागर राजीव को कहता था कि तू गांव शिमला आएगा तो तुझे देख लेंगे। रविवार को उसका भाई राजीव सकीना को लेने के लिए गांव शिमला गया था। शिमला में उनकी बहन साहिल, राजीव की पत्नी सकिना, केलो देवी, चंद्रभान, सागर ने राजीव के साथ मारपीट की और तेल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें राजीव की मौके पर मौत हो गई थी।

कलायत थाना के जांच अधिकारी गुरदेव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में ‌शिमला में एक व्यक्ति ने तेल छिड़ककर आग लगा ली है, लेकिन मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके भाई को तेल छिड़ककर आग लगाया गई है। पुलिस ने बहन साहिल, पत्नी सकिना, सास केलो देवी, ससुर चंद्रभान, बहनोई सागर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version