केरल के कोझिकोड में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। उसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। दोनों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (KMCH) में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसने के कारण दोनों की मौत हो गई है। युवती की मौत शुक्रवार शाम और युवक की मौत शनिवार सुबह हुई। नंदू और कृष्णप्रिया स्थानीय रहवासी थे और रिलेशनशिप में थे।

नंदू मोहनन (26) ने शुक्रवार को कृष्णप्रिया मनोज (22) के ऑफिस के बाहर पहुंचकर पहले उसे जबरदस्ती गले लगाया, फिर उसे चाकू मारा। इसके बाद उसने युवती पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। फिर युवक ने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कृष्णप्रिया थिक्काेड़ी ग्राम पंचायत में प्लानिंग विभाग में प्रोजेक्ट असिसटेंट के तौर पर काम करती थीं, जबकि नंदू दिहाड़ी मजदूर था।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन शाम को ही युवती की मौत हो गई। पय्योली पुलिस इंस्पेक्टर केसी सुभाष ने कहा कि युवती का शरीर 98% और युवक का शरीर 95% झुलस गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शरीर उनके परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे।

कृष्णप्रिया के परिवार ने कहा कि दोनों के रिलेशनशिप में कुछ दिक्कतें थीं। नंदू दो दिन पहले ही कृष्णप्रिया के घर पर रिश्ते की बात करने गया था। कृष्णप्रिया के घरवालों ने कुछ और दिन सोचने का समय मांगा था। इसके बाद ही युवक ने यह कदम उठाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!