Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लाखनमाजरा में घर से चोरी का मामला 4 घंटे में सुलझा, आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा सामान बरामद


रोहतक पुलिस की टीम ने लाखनमाजरा घर से हुई चोरी की वारदात को 4 घंटो मे हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 0 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि लाखनमाजरा निवासी सगींता की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 18.09.2026 को सगींता व उसका पति अपनी डुयटी के लिये सुबह घर से चले गये। संगीता को सुचना मिली की घर मे चोरी हो गई है। सगींता ने घर आकर देखा तो अलमारी का ताला टुटा हुआ मिला व अलमारी से सोना-चादीं के जेवरात नही मिले।
मामले की जांच मुख्य सिपाही सन्दीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.09.2026 को आरोपी लोकेन्द्र पुत्र किद्रारी निवासी कनचानपुरा मध्य प्रदेश हाल किरायेदार लाखनमाजरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.लोकेन्द्र पुत्र किद्रारी निवासी कनचानपुरा मध्यप्रदेश हाल किरायेदार लाखनमाजरा
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 193 दिनांक 18.09.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना लाखनमाजरा रोहतक।

Exit mobile version