Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के बंटी-बबली ने एक ही मकान को दो बार बेच लगाया चूना; पहले खरीददार को पता तक नहीं लगा

रोहतक जिले में लोगों को ठगने वाली दंपति बंटी और बबली ने अपने एक मकान को दो बार बेच दिया और कमाल की बात तो यह है कि इसकी भनक पहले 71 वर्षीय बुजुर्ग खरीदार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। अब बुजुर्ग की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दंपति पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोहतक शहर के रेलवे रोड पर रहने वाले बुजुर्ग महेंद्र लाल ने थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि सात साल पहले उन्होंने अपने मकान के पास ही एक और घर पति-पत्नी महेश व सीमा से खरीदा था। इसके बाद उन्होंने मकान पर विक्रेताओं से कब्जा भी ले लिया और मकान के कागजात भी ले लिए। अब मकान पर पति-पत्नी ने अपना ताला लगा दिया है।

वहीं उनको मकान से बेदखल कर दिया है। उनके ताले व स्टील के गेट को भी उखाड़ कर फेंक दिया है। जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि मकान को आरोपियों ने दोबारा फर्जी तरीके से सेक्टर-2 में रहने वाले संदीप को बेच दिया है।

बुजुर्ग महेंद्र ने बताया है की आरोपी एक साल पहले भी उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। इस मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था और वह अब तक कोर्ट के आदेश पर जमानत पर चल रहे हैं। आरोपियों ने थाने में मकान की रजिस्ट्री गुम होने की शिकायत दर्ज कराकर सभी को गुमराह किया है। इसी झांसे में पहले मुझे फंसाया, अब नए ग्राहक को फंसाया है। मामले में थाना पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।

Exit mobile version