रोहतक पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तौर पर पूर्व सैनिकों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स के पूर्व जवानों व भंग हुई एचएसआईएसएफ/एचएपी बटालियन के पूर्व जवानों की भर्ती की प्रक्रिया कल से आरंभ की जाएगी। एसपीओ भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि बारहवीं परीक्षा पास सेवानिवृत्त सैनिकों व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स के पूर्व जवानों व भंग की गई एचएसआईएसएफ/एचएपी बटालियन के पूर्व सिपाहियों को रोहतक पुलिस की मदद के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती किया जायेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि 145 पदो पर एसपीओ की भर्ती की जा रही है। एसपीओ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके लिए 30 अगस्त से 4 सितम्बर तक सुबह नौ बजे से सांय 5 बजे तक पुलिस लाईन रोहतक में निर्धारित नियम व शर्तों को पूरा करता हो वह अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकता है। 5 सितम्बर को जमा हुए आवेदन पत्रो की छटनी की जाएगी जिनमे से सलेक्ट हुए उम्मीदवार को 08 सितम्बर को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार मे चयनित हुए उम्मीदवारो को दिनांक 9 सितम्बर को मैडिकल परीक्षण करवाया जायेगा।
मैडीकल परीक्षण में उतीर्ण होने वाले उम्मीद्वारों को एसपीओं के पद पर भर्ती किया जाएगा। भर्ती के इच्छुक सेवानिवृत्त जवान व पूर्व सिपाही अपने साथ पासपोर्ट साईज के 4 फोटो, शिक्षा, सेवानिवृत्त से संबंधित सर्टिफिकेट, अन्य प्रमाण-पत्र व सेवानिवृत्त के समय प्रदान किया गया मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट इत्यादि आवेदन के साथ ही जमा कराएं व बुलाए जाने पर उक्त सभी दस्तावेजों की मूल प्रति भी अपने साथ अवश्य लाए। आवेदन पत्र के साथ पुलिस चरित्र सत्यापन भी अवश्य जमा कराए।

