Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में तीन मकानों पर चली गोलियां:रात को लोगों ने सुनी थी आवाज, सुबह मिले बुलेट; एक ही एंगल से हुए फायर

हरियाणा के पानीपत शहर में बीती रात को तीन मकानों पर गोलियां चली। मामले में सनसनी उस वक्त मची, जब लोगों ने सुबह उठकर गोलियों के खोल और उनसे हुए नुकसान को देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रहस्यमय स्थिति में गोलियां मिलने के चलते पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना FSL टीम को भी दी। सूचना मिलने पर FSL भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मौके पर जांच-पड़ताल करते हुए कई साक्ष्यों को जुटाया। तीनों जगहों पर एक ही एंगल से गोलियां चलने के बारे में टीमों को अहम सुराग मिले है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version