Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंबाला में ताबड़तोड़ चली गोलियां: एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, CCTV में दिखी खौफनाक वारदात

अंबाला-जगाधरी हाइवे के निकट डीएवी रीवर साइड के पास वरना कार सवार 2 युवकों काे बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गोली लगने के बाद दोनों युवकों को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गांव खेलन निवासी मोहित राणा काे मृत घोषित कर दिया, जबकि अंबाला कैंट निवासी भोला को पीजीआई रेफर किया गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। पुलिस छानबीन में लगी है।

बताया गया है कि अंबाला-जगाधरी हाइवे के निकट डीएवी रीवरसाइड स्कूल के सामने हाइवे क्रास करते हुए एक वरना गाड़ी रुकी थी। इसी बीच एक सफेद रंग की गाड़ी में आए बदमाशों ने वरना में सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। बदमाश बड़े आराम से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची।

कार सवार दोनों युवकों के शरीर गोलियों से छलनी मिले। भोला गोलियां लगने के बाद गाड़ी से बाहर गिर गया था। जबकि मोहित अंदर ही था। मौके पर पहुंचे सीआईए-2 इंचार्ज विजेंद्र ने बताया कि खेलन गांव निवासी मोहित राणा के शरीर में 17 गोलियां लगी है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथी भोला को भी कई गोली लगी हैं, चूंकि उसे पीजीआई रेफर किया गया है, इस वजह से सही पता नहीं चला कि कितनी गोली उसे लगी हैं। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गोलियां बरसाने के बाद बदमाश माैके से फरार हुए ताे स्थानीय लाेगाें ने डायल 112 पर फोन कर वारदात की सूचना दी। किया। लोगों ने बताया कि माैके पर नजारा बड़ा ही डरावना रहा। बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गाड़ी की छत से लेकर अगले शीशे के बोनट के ऊपर भी गोलियों के खोल पड़े मिले हैं। हांलाकि पुलिस गाड़ी के अंदर भी तलाशी ले रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटाने में लगी है।

अंबाला में गोलीबारी की यह वारदात शाम को 4.50 बजे हुई। वहीं चौक के पास दुकान में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हाे गई। जांच एजेंसियों ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वरना गाड़ी सवार हाईवे के बीच कट से करधान की तरफ जाने लग रहे थे। तभी सफेद रंग की गाड़ी में आए बदमाशों ने ठीक उसके साथ गाड़ी लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गाड़ी पर कई गोलियां लगने के निशान हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वारदात के बाद घायल भोला खुद ही दरवाजा खोलकर नीचे गिर पड़ा।

वारदात के समय मोहित राणा और भोला कैंट से गांव करधान की तरफ से जा रहे थे। जैसे ही वह करधान के मोड़ से पहले पहुंचे थे। तभी पहले से पीछा करते आ रहे बदमाशों ने घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। बदमाश बड़े आराम से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस छानबीन में लगी है।

Exit mobile version