Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:40 एकड़ जमीन से हटवाया कब्जा; डीसी बोले-बिना जांच करें न खरीदें प्लाट

रोहतक जिले में अवैध निर्माणों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया जा रहा है। बुधवार को भी सेक्टर-7 व 37 की 40 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में निर्माणों को तोड़ा गया।

डीसी धीरेंद्र ने बताया कि भू-माफिया अवैध कॉलोनियों को काटकर लोगों के खून पसीने की कमाई को उसमें प्लॉट व मकान खरीदने के लिए लगवा देते हैं। इन कॉलोनियों में कोई रजिस्ट्री नहीं होती, जिसके कारण प्रशासन इन कॉलोनियों में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करता है। नागरिक अपनी पूंजी को भू माफिया के चंगुल में फंसकर अवैध कॉलोनियों में न लगाएं।

भू-माफिया द्वारा करीब 40 एकड़ में 2 अवैध कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा था, जिसमें प्रशासन ने अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम किया। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से कच्चा रोड नेटवर्क, 15 नींव, 14 अवैध निर्माण, सीवरेज लाइन, इंटरलॉक टाइल रोड व बिजली के खंबों को हटाने का काम किया

अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में डीटीपी सुमनदीप ने किसी की नहीं सुनी और अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम किया गया। डीटीपी सुमनदीप ने कहा कि अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अभियान चलता रहेगा।

डीसी धीरेंद्र ने बताया कि भू-माफिया लगातार अवैध कॉलोनियां काट रहा हैं और लोग उनके चंगुल में फंस रहे है। प्रशासन ने 86 ऐसे क्षेत्र चिंहित कर रखे है, जहां अवैध कॉलोनी काटकर निर्माण किया जा रहा है। प्रशासन लगातार अभियान चलाकर उन क्षेत्रों में तोड़फोड़ कार्रवाई कर रहा है। अगर कोई अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदता है, तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

Exit mobile version