Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांव इस्माइला-9बी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने दी चेतावनी; अवैध कॉलोनियों में पूंजी निवेश न करें


रोहतक,19 अगस्त: जिला नगर योजनाकार, रोहतक कार्यालय द्वारा सांपला नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों/कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज गांव इस्माइला-9बी में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
तोड़-फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार, रोहतक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार, सांपला ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर उपस्थित रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी तोड़-फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी जीवनभर की जमा पूंजी को अवैध निर्माणों अथवा डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें, क्योंकि इस प्रकार की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाती रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपनी पूंजी का निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को आकर आवश्यक पूछताछ कर लें। जिला नगर योजनाकार, रोहतक ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
फोटो-0014 से 0018
—–0000000——

Exit mobile version