Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Budgets 2024: भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार

xr:d:DAFqjhNveBw:1333,j:1429184288743094342,t:24020109

Union Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर दिया है। बजट में रेलवे के लिए कोई बड़ा एलान नहीं हुआ। बजट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।

मोबाइल फोन होंगे सस्ते

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बजट 2024 पेश करते हुए कहा कि मोबाइल चार्जर, और मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और चार्जर जैसे आइटम पर सीमा शुल्क 15 फीसदी कम किया जाएगा जिसके बाद मोबाइल फोन और चार्जर के कीमतों में भारी कटौती हो सकती है।

मोबाइल पार्ट्स पर सीमा शुल्क कम किया गया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 6 साल में घरेलू प्रोडक्शन में काफी इजाफा हुआ है, इसलिए इसे बढ़ावा देने के लिए मोबहाइल पार्टस, पीवीसी और मोबाइल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर लगने वाले सीमा शुल्क में 15 फीसदी की कमी होगी।

भारत बनेगा स्मार्टफोन का सबसे बड़ा बाजार

वित्त मंत्री के इस एलान के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग हब बन सकता है। अभी भी भारत में हर महीने करोड़ों मोबाइल फोन का प्रोडक्शन हो रहा है लेकिन इस बजट के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। तमाम मोबाइल कंपनियां भारत में अपने फोन का प्रोडक्शन कर रही हैं जिनमें एपल से लेकर सैमसंग, शाओमी, गूगल, ओप्पो, रियलमी जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इस फैसले से चीन का हालत खराब होगी, क्योंकि अभी चीन सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट का उत्पादन कर रहा है लेकिन सरकार के इस फैसले से चीन की जगह भारत ले सकता है।

लोगों को मिलेगा रोजगार

मैन्यूफैक्चरिंग में इजाफा होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा, क्योंकि नए-नए प्लांट लगेंगे और जो प्लांट पहले से मौजूद हैं वो अपनी प्रोडक्शन क्षमता में इजाफा करेंगे। सीमा शुल्क के कम होने का फायदा भारत में प्रोडक्शन करना आसान होगा, क्योंकि कच्चे माल दूसरे देशों से ही आते हैं। सरकार के इस फैसले से चीन को काफी नुकसान होगा।

Exit mobile version