Rohtak: शहर के ही एक विश्वविद्यालय से बीटेक कर रहा छात्र सेक्टर-2 के एक घर में मौजूद बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर पांच लाख रुपये देने की मांग की। जब बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया और रसोई से कमरे की ओर भागी तो युवक ने कमरे में घुस बेड पर पड़ा तकिया लेकर उसका मुंह दबाने की कोशिश की। जब शाेर सुन घर में माैजूद वृद्धा का पति माैके पर पहुंचा तो उन्होंने आरोपी काे धक्का देकर किसी तरह महिला की जान बचाई।

खुद को घिरा देकर आरोपी मौके से भागने लगा लेकिन, शोर सुनकर आसपास के लोग भी दंपती के घर की ओर आए और उन्होंने भाग रहे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि आरोपी शहर के ही एक कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। कुछ समय पहले ही उसने लैपटॉप लिया है और पैसों की कमी के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने एक मित्र के साथ बुजुर्ग के घर पर दूध देने के लिए आता था। हालांकि बुजुर्ग दंपती ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!