Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अस्पताल में दरिंदगी: रेप के बाद मार डाला लेडी डॉक्टर को, होंठ, चेहरा, गर्दन हर तरफ थे चोट के निशान

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को लेडी डॉक्टर का शव मिला था। अब उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या किए जाने का संकेत मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा- ‘‘यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। महिला की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई थी।”  चार पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में कहा गया है- ‘‘उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, …गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और… होंठों पर भी चोट के निशान थे।” 

कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई।” पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि पहले उसका गला घोंटा गया।  कोलकाता पुलिस ने अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। दरअसल सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में शुक्रवार को महिला चिकित्सक का अर्ध निर्वस्त्र शव पाया गया। मृत पाई गई प्रशिक्षु चिकित्सक छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। 

डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया था कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंदर उसके साथ बलात्कार किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई तथा अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। ” अस्पताल के अधिकारियों ने चिकित्सक की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। कई छात्र संगठनों ने महिला चिकित्सक की मौत की त्वरित जांच की मांग को लेकर रैली निकाली। 

Exit mobile version