Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 40 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से की हत्या से फैली सनसनी; सिर भारी हथियार से कुचला– पुलिस जुटी जांच में

रोहतक के गांव नोनंद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर भारी हथियार से वार करने के निशान दिख रहे हैं। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक संदीप अपने घर पर अकेला था। उसके बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। कमरे में खून दूर-दूर तक बिखरा हुआ था। इस बात की सूचना मिलते ही गांव में भी सनसनी फैल गई।

संदीप का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। जिसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था। जिसे देखकर लग रहा है कि सोते हुए उस पर हमला किया गया। मृतक को उठने तक का समय नहीं मिला।

सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है। गहनता से छानबीन जारी है, ताकि मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version