Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM हाउस में तैनात कमांडो के भाई की कैथल में हत्या, गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर मारा, गोबर के ढेर पर फेंकी लाश 

हरियाणा सीएम हाउस में तैनात कमांडो के भाई को कैथल की गलियों में दौड़ाकर उसकी सरेआम हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया गया है.

कैथल के बड़सीकरी कलां गांव में गंडासे से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई. कत्ल करते वक्त उसे गलियों में दौड़ाया गया. हत्या के बाद उसकी लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया गया. हत्या का पता तब चला, जब गुरुवार सुबह लोगों ने गली में खून पड़ा हुआ देखा. लोग लाश के पास पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर गंडासे से कई वार किए गए थे. उस पर सिर से लेकर पैर तक ज़ख्म ही ज़ख्म थे. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया.

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक 24 वर्षीय प्रवीण मटौर गांव का रहने वाला है और वो इस गांव में आया था. पुलिस अधिकारी ने कहा है कि शुरुआती जांच में ये हत्या का मामला लग रहा है. मृतक युवक के परिजनों को बुलाकर पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. परिवार का कहना है कि युवक यहां गांव में आता-जाता था. उसका छोटा भाई प्रीतम भोरिया CM हाउस पर कमांडो की नौकरी करता है.

वहीं कलायत थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस ने FSL की टीम को मौके पर बुलाया. टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटा रही है. पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है. SHO रामनिवास का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही अपराधियों की धरपकड़ शुरू की जाएगी. हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमलावरों ने गंडासे से वार कर हत्या की है. हो सकता है कि हत्या के बाद उसे जलाने की कोशिश रही हो, लेकिन लोगों के घरों से बाहर निकलने के बाद हमलावर भाग गए हो. मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version