Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में जेठ ने बहू की हत्या: पड़ोस की शादी में नाचने को लेकर हुआ विवाद, लेडीज़ संगीत में गई थी

रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

मृतका की पहचान गांव रिठाल फौगाट के बबलू की पत्नी के रूप में हुई, जिसे बबलू के बड़े भाई जसबीर ने छोटी सी बात पर ही मार दिया। बबलू की पत्नी पड़ोस में एक शादी समारोह में रात को लेडिज संगीत में गई थी, जिसको लेकर जसबीर ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version