Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राखी बांधने पहुंची बहन का हाल देख जीजा को दी दर्दनाक मौत….

कानपुर में बिधून की गंगापुर कॉलोनी में रक्षाबंधन के दिन हुई लोडर चालक की हत्या एकाएक उपजे गुस्से का नतीजा नहीं है। बहन के साथ अक्सर मारपीट करने की वजह से युवक अंदर ही अंदर जीजा के प्रति खुन्नस रखने लगा था। आरोपी के अंदर लंबे समय से जीजा के खिलाफ पनप रहे गुस्से और नफरत का ज्वार उस समय फट गया, जब उसने अपनी बहन के शरीर पर चोटों के निशान देखे। उसकी नफरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने जीजा की छाती पर गैंती से एक-दो नहीं दर्जनभर वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत होने के बाद भी वार किए गए। रक्षाबंधन के चलते लोडर चालक भानु बाजपेई (43) अपनी पत्नी संध्या व दोनों बच्चों को रविवार सुबह गंगापुर कालोनी स्थित ससुराल छोड़ गया था। आरोप है कि इस बीच उसके साले अनुज मिश्रा ने अपनी बहन संध्या के शरीर पर चोटों के निशान देख लिए।

शाम को जब भानु परिवार को लेने पहुंचा तो तैश में आकर अनुज ने गैंती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भानु के बाएं तरफ छाती में नौ, बीच में एक, दाएं तरफ तीन गहरे घाव मिले। दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां भी कटी थीं। सिर पर एक दर्जन जख्मों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक सिर की हड्डी टूटने से वह कोमा में चला गया। अधिक खून बहने से मौत हो गई।

Exit mobile version