रोहतक के निडाना गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बीबीपुर गांव निवासी सुरेंद्र की शादी में हुई। झगड़ा बारातियों को फेरो पर जाने से रोकने पर हुआ।

दूल्हे के चाचा जोगेंद्र ने बताया कि बारात जब दुल्हन के घर पहुंची, तो विशाल और कार्तिक ने अपनी मां सुमन के साथ बारातियों को फेरों पर जाने से रोक दिया। दूल्हे के पिता को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

बाद में जब जोगेंद्र अपने दोस्तों के साथ खाना खाने टैंट में गए, तो विशाल और कार्तिक अपनी मां सुनील के साथ वहां आ गए। उनके साथ साहिल, शुभम, नीरज, अमन, प्रिंस और कुछ अन्य युवक भी थे। विशाल और कार्तिक ने ईंट से हमला कर दिया।

हमले में जोगेंद्र की दाहिनी आंख के नीचे चोट लगी। उनके दोस्त दीपक के दाहिने हाथ पर, मोखरा गांव के सुरेश के पेट में और भराण के अंकित को लाठी-डंडों से चोट लगी। आरोपी नरेंद्र गोली मारने की धमकी दे रहा था।

बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल जोगेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!