Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में चेतावनी के बाद भी बढ़ गईं BPL फैमिली:सरकार ने 20 अप्रैल तक का टाइम दिया था; एक महीने में 54 हजार परिवार बढ़े

हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के फर्जी कार्ड बनाने वालों को चेतावनी दी थी कि वह खुद ही ये लाभ छोड़ दें, इसके लिए 20 अप्रैल तक का टाइम दिया गया था। मगर, इससे गरीब परिवार घटने के बजाय बढ़ गए। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में BPL परिवारों की संख्या 54 हजार से ज्यादा बढ़ गई।

30 मार्च को स्टेट में BPL परिवारों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 थी। 30 अप्रैल तक ये बढ़कर 52 लाख 50 हजार 740 पहुंच गई। यह देखते हुए सरकार ने अब फर्जी गरीबों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

30 मार्च से 30 अप्रैल तक के दौरान प्रदेश में जो 54 हजार BPL परिवार बढ़े हैं। उनमें सबसे ज्यादा 10,752 परिवार फरीदाबाद के हैं। दूसरे नंबर पर हिसार में 3445 परिवार और तीसरे नंबर पर करनाल में 3,442 बीपीएल परिवार बढ़े हैं। चरखी दादरी में सबसे कम 808 BPL परिवार बढ़े हैं

प्रदेश सरकार ने BPL परिवारों को मैसेज कर 20 अप्रैल तक फर्जी कार्ड सरेंडर करने का टाइम दिया था। इसमें कहा गया कि वे खुद ही फैमिली ID में अपना सही विवरण दर्ज कराएं और BPL श्रेणी से बाहर चले जाएं नहीं तो इससे उठाए गए फायदे की वसूली होगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी

Exit mobile version