Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड के मां-बाप की हत्या: सोते वक्त तेजधार हथियार से काटा; लड़की गंभीर हालत में रोहतक PGI रेफर

हरियाणा के जींद में बुधवार रात को डबल मर्डर की वारदात हुई है। यहां एक घर में सो रहे परिवार पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिसमें दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी की हालत गंभीर है। डबल मर्डर का यह मामला एक विवाहित के लव ट्राइएंगल से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। दंपती की घायल बेटी गंभीर हालत में रोहतक PGI रेफर की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव बिशनपुरा निवासी करण सिंह ने अपनी बेटी अंजू की शादी करीब 3 साल पहले बिदराणा गांव में की थी। अंजू कुछ महीने अपने पति के साथ रही, लेकिन फिर वह उसे छोड़कर बिरौली गांव निवासी युवक नवीन उर्फ मोनू के साथ आकर उसके गांव में रहने लगी थी।

कई महीने अंजू उसके साथ ही रही। करीब 3 महीने पहले अंजू के पिता उसे घर ले आए। यहां लाकर उन्होंने अंजू की नई शादी फिक्स कर दी। उन्होंने कैथल के गांव पिंजोपुरा में अंजू का रिश्ता तय किया। इसकी जानकारी जब नवीन को हुई तो वह भड़क गया।

Exit mobile version