Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को गोली मारी:युवती के घर में घुसा बॉयफ्रेंड, 2 महीने पहले जेल से बाहर आया

हरियाणा के पलवल में युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। जिस वक्त यह वारदात हुई, युवती की बहन भी घर पर मौजूद थी। उसके शोर मचाने के बाद ग्रामीण वहां इकट्‌ठा हुए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हत्यारा बॉयफ्रेंड 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। वह पुलिस पर भी गोलियां चला चुका था। उस पर लड़ाई झगड़े के कई केस चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी युवक रवि आपराधिक प्रवृत्ति का था। उस पर लड़ाई-झगड़े के कई केस चल रहे थे। पिछले साल ही उसने मानपुर गांव के पास पुलिस पर भी गोलियां चला दी थीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 2 महीने पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि के पिता की 16 साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। 13 साल पहले उसकी मां शीला का भी बीमारी से निधन हो गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में रवि के खिलाफ थाना मुंडकटी में केस दर्ज कर लिया गया है। रवि और पूजा के बीच किस को लेकर झगड़ा हुआ था, इसके बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version