Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चलती बाइक पर खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते दिखे लड़का-लड़की, ‘इश्क में अंधे आशिकों’ ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें अपने रोमांस के चक्कर में लोग ट्रैफिक नियमों और अपनी जान दोनों को दांव पर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें कपल्स चलती बाइक पर खतरनाक तरीके से बैठकर रोमांस करते नजर आते हैं। ये लोग न तो हेलमेट पहनते हैं और न ही सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हैं। इससे न सिर्फ उनकी खुद की जान पर खतरा मंडराता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है।

फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार कपल का ऐसा ही रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर खुलेआम रोमांस करता नजर आ रहा है। यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जिसमें दिखता है कि लड़की तेल की टंकी पर लेटी हुई है, जबकि लड़का बाइक चला रहा है। इसी दौरान एक राहगीर चलते हुए यह नजारा देखता है और दोनों का वीडियो बना लेता है। वीडियो बना रहा शख्स कपल को समझाते हुए कहता है कि यह गलत है, लेकिन कपल के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती और वो उसे अपने काम से काम रखने की सलाह दे देते हैं। यह बाइक फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रही थी।​अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वाकई, आशिकी के चक्कर में आजकल लोग क्या-क्या कर रहे हैं।

Exit mobile version