कोटा: राजस्थान की एजुकेशन सिटी कोटा में 20 सिंतबर की रात को गजब का हंगामा देखने को मिला। यहां पुलिस की जीप के ऊपर लड़का-लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। शनिवार रात यह ड्रामा शहर में सरोवर टॉकीज पार्किंग के पास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस गश्त के दौरान ये लड़का-लड़की मकबरा थाना पुलिस को सरोवर टॉकीज के पास मिले थे।पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो यह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इन्हें पुलिस ने कस्टडी में लिया और पुलिस वाहन में बैठा दिया। लेकिन इस दौरान दोनों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पुलिस वाहन में बैठने के बजाय यह दोनों वाहन की छत पर चढ़ गए और वहां इन्होंने हंगामा मचाया। वहां से निकल रहे लोग इन्हें देखकर रुक गए, कि पुलिस की जीप पर लड़का-लड़की हंगामा बरपा रहे हैं। पुलिसकर्मी उन्हें नीचे उतारने के लिए समझाइश करते रहे हैं। इस दौरान लडका-लड़की वाहन से नीचे गिरे, दोनों को पुलिसकर्मियों ने कस्टडी में लिया। और उन्हें रात को ही रामपुरा कोतवाली थाने ले गई।वहां पता चला लड़की के नाम शहर के नांता थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने दोनों को रात नांता थाना पुलिस को सुपुर्द किया। नांता थाना पुलिस ने साढे 17 साल की उम्र की लड़की को नारीशाला भेज दिया। लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की पिछले चार-पांच दिन से घर से लापता थी। लडका उसे अपने साथ भगा ले गया था।
पुलिस की जीप पर चढ़ लड़का-लड़की करते रहे हाई वोल्टेज ड्रामा! खुल्लेआम प्यार में बेशर्मी की हदें पार…

