Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बॉक्सर स्वीटी बूरा की तबीयत बिगड़ी:पैनिक अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती; 3 दिन पहले पति से मारपीट का VIDEO सामने आया था

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन रह चुके दीपक हुड्डा के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों पति-पत्नी अपना आपसी विवाद लेकर थाने पहुंच गए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। वहीं स्वीटी बूरा ने नया वीडियो जारी करके दीपक पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है।

वह वीडियो में अपनी बात कहते हुए रोते हुए नजर आईं। वहीं वीडियो बनाते हुए स्वीटी को पैनिक अटैक आया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वे बात करने की हालत में नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि वे शादी के बाद कई बार पैनिक अटैक के कारण अस्पताल तक पहुंच चुकी हैं।

पैनिक अटैक से पहले स्वीटी ने वीडियो बनाते हुए बताया कि मैं इतना गंदा नहीं बोलना चाहती थी, लेकिन वह लड़कों में इंटरेस्ट रखता है। उसके कई सारे वीडियो देखे हैं, जिन्हें देखकर मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। मैंने उसे लड़कों के साथ उस हालत में देखा, मैं सभी सबूत कोर्ट में पेश करुंगी। मैं नहीं चाहती थी कि इस हद तक जाऊं, लेकिन वह इंसान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

स्वीटी ने कहा कि मैं सारे वीडियो और सबूत कोर्ट में पेश करुंगी कि कैसे और क्या-क्या करने के लिए वह मुझे मजबूर करता है? मैं साधारण तरीके से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन उस इंसान में इतना कुछ कहा और किया है कि अपने मां-बाप तक को नहीं बता सकती। उसने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए और मेरे पास उसके खिलाफ सबूत हैं।

Exit mobile version