रोहतक से होकर गुजरने वाली जवाहर लाल नेहरू (JLN) नहर में नहाते हुए डूबे अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के कोच के बेटे का शव मिल गया है। 3 दिन से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। 6 जून को वह अपने दोस्त के साथ नहर पर पहुंचा था। वहीं दूसरी जगह से डूबे एक युवक की तलाश अभी जारी है।

अमित पंघाल के कोच अनिल धनखड़ शिक्षा विभाग में डीपी के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही MDU में कोचिंग भी कराते हैं। अनिल धनखड़ को दो बच्चे, एक बेटा व एक बेटी है। उसका इकलौता बेटा अंगद (17) 6 जून की सुबह अपने दोस्त के साथ जेएलएन नहर में नहाने के लिए गया था। उसके दोस्त ने बताया कि अंगद ने नहर में डुबकी लगाई, लेकिन वापस नहीं निकला।

दूसरी घटना : भाई व दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा

गांव बोहर निवासी सौरभ (17) भी भाई और दोस्त के साथ नहाने के लिए नहर में गया था। तेज बहाव के कारण व डूब गया। जिसकी सूचना साथ गए दोस्तों और भाई ने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं NDRF की टीम ने भी दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे झज्जर के बाकरा हेड में अंगद का शव मिला। वहीं सौरभ की अभी भी तलाश जारी है

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना SHO देशराज ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह ही बाकरा हेड के पास एक युवक का शव मिल गया था। लेकिन उस समय पहचान नहीं हो पाई थी। सुबह होने के बाद उसकी पहचान अंगद के रूप में हुई है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!