रोहतक। बस स्टैंड के जींद बूथ पर बस नहीं रोकने से गिरीं करनाल निवासी रूमा देवी के मामले में मंगलवार को जींद डिपो महाप्रबंधक ने बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया। लापरवाह ड्राइवर के मालिक विजेंद्र सिंह लोहान को भी नोटिस दिया गया है। पूछा है-दो दिन में बताओ, क्यों न किलोमीटर स्कीम से एग्रीमेंट रद्द कर दें।
करनाल निवासी रूमा देवी के साथ रोहतक स्टैंड पर यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ था। वह बाढ़सा एम्स से दवाएं लेकर गुरुग्राम से पटियाला जा रही जींद डिपो की बस से लौट रही थीं। उतरने के लिए वह 10 साल की बेटी के साथ पिछले दरवाजे पर खड़ी थीं। चालक ने स्टैंड पर भीड़ देखकर बस नहीं रोकी और धीरे-धीरे आगे बढ़ाता रहा। इस दौरान कुछ लोग जैसे-तैसे उतरे तो इंतजार में खड़े कुछ लोग चढ़े भी। इसी धक्का-मुक्की में रूमा देवी चलती बस से नीचे गिर गईं। यात्रियों ने किसी तरह बेटी को बचा लिया।

यात्रियों के शोर मचाने के बाद घायल रूमा देवी जब ड्राइवर से आपत्ति जताने पहुंची तो उसने उल्टे इन्हें ही फटकार लगा दी। इससे आहत मां-बेटी फूट-फूटकर रोने लगीं। ड्राइवर की लापरवाही और उसके बाद का घटनाक्रम वीडियो में भी कैद हो गया। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा भी।
रूमा देवी ने डिपो के संस्थान प्रबंधक हंसराज से ड्राइवर की लिखित शिकायत दी थी। रोहतक रोडवेज के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने इसकी जांच कराकर रिपोर्ट जींद जीएम को भेजी। जींद जीएम ने जींद बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया।

रूमा देवी ने डिपो के संस्थान प्रबंधक हंसराज से ड्राइवर की लिखित शिकायत दी थी। रोहतक रोडवेज के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने इसकी जांच कराकर रिपोर्ट जींद जीएम को भेजी। जींद जीएम ने जींद बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया।
स्टैंड इंचार्ज को देखना था कि बसें स्टैंड पर रोकी जा रही हैं या नहीं। वहीं चालक की घोर लापरवाही व बदसलूकी की सजा बस मालिक को भुगतनी पड़ सकती है। जीएम ने अर्बन स्टेट निवासी बस मालिक विजेंद्र सिंह लोहान से पूछा है कि क्यों न किलोमीटर स्कीम से एग्रीमेंट रद्द कर दें।

रोहतक। किलोमीटर स्कीम वाले चालक की लापरवाही से करनाल की महिला के चलती बस से गिरने के बाद पूरा विभाग अलर्ट मोड पर है। संस्थान प्रबंधक ने रोहतक डिपो की तरफ से बस अड्डे के सभी बूथों पर तैनात इंचार्जों को हिदायत दी है कि सभी बसें बूथों पर रुकनी चाहिए। इसे सुनिश्चित कराएं। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला यात्री की शिकायत पर जींद डिपो के जीएम को पत्र भेजा गया था। इसके बाद बूथ स्टैंड इंचार्ज राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। किलोमीटर स्कीम की बस के मालिक को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। – हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!