जीवन में कोई भी सफलता बिना मानसिक और शारीरिक श्रम के नहीं मिल सकती। हर व्यक्ति को सफल होने के लिए अपना तन और मन दोनों लगाना पड़ता है। एक कहावत के अनुसार एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में ही वास करता है। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ और शक्ति से भरपूर रखना बेहद ज़रूरी है।आजकल लोग बढ़ती व्यस्तता के चलते अपना ख़याल नहीं रख पा रहे हैं,वे जब मन आए और जो मन आए खाने लगे हैं।
अगर आपका शरीर कमज़ोर महसूस करता है,आपके शरीर में खून की कमी व हड्डियों की कमज़ोरी है,तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की बहुत ज़रूरत है। इसके लिए हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे जिसक रोज़ाना सेवन से आप इन तमाम स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकेंगे।
बनाने की विधि:
1.सबसे पहले दो-तीन ताजे छुआरे लेकर रखें
2.अब उन छुआरों में से गुठलियां निकाल लें
3.गुठली निकाले हुए छुआरे काट लें
4.कढाई में एक चम्मच घी डालें
5.कटे हुए छुआरे कढाई में अच्छे से भून लें
6.एक गिलास पानी गर्म करें
7.अब भुने हुए छुआरों के साथ गर्म पानी पिएं
इस उपाय के नियमित प्रयोग से आपके शरीर से संबंधित तमाम बीमारियां ठीक होने लगेंगी। आपका शरीर पहले से शक्ति और स्फूर्ती का अनुभव करेगा। इसके साथ ही जोड़ों के दर्द व खून की कमी से भी छुटकारा मिलेगा।
Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

