Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Bollywood News :डीप नेक गाउन में बिपाशा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, हॉट लुक पर मर मिटे फैंस

बी-टाउन की जानी- मानी एक्ट्रेस बिपाशा इन दिनों बेहद खूबसूरत दौर से गुज रही है। जल्द ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने बच्चे को लेकर कितने Excited हैं वह उनकी ग्रैंड पार्टी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। बिपाशा बसु के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी की गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

बिपाशा और करण ने घर में आने वाली नई खुशियों का स्वागत दिल खोलकर किया है। बेबी शॉवर में दोनों के दोस्त और करीबी लोग शामिल हुए थे। इस दौरान  बिपाशा थीम ने थीम फॉलो करते हुए पिंक साइड स्लिट गाउन पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। उन्होंने  मिनिमम ज्वेलरी, मैचिंग मिनी पर्स और ट्रांसपैरेंट प्लेटफॉर्म हील्स से अपने लुक को शानदार बना दिया था।

बिपाशा इस थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही थी, ऐसे में लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। बेबी शॉवर के लिए जो Invitation भेजा गया था उसमें लिखा हुआ था कि- ‘लिटिल मंकी रास्ते में है, हम उसका इंतजार कर रहे हैं ’।

 पार्टी के लिए थीम रखी गई थी, जिसमें  लेडीज को पीच या पिंक और जेन्ट्स को लैवेंडर या ब्लू पहनना था। बिपाशा और करण के इस बेबी शॉवर में मेहमानों को सभी COVID-19 के प्रोटोकॉल फॉलो करने की भी सलाह दी थी। मॉम-टू-बी बिपाशा बसु पीच कलर में कमाल की लग रही थी तो वहीं ब्लू कलर के सूट में करण सिंह ग्रोवर भी काफी हैंडसम लग रहे थे। 

इस दौरान बिपाशा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। कपल ने बेबी शावर में केक कटिंग सेरेमनी भी की। इन दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करण ने ‘हैप्पी बेबी टू अस’ और  ‘बिपाशा हैप्पी एंड हेल्दी बेबी टू अस’ गाते सुनाई दे रहे हैं। पार्टी में कपल ने बेहद  स्टाइलिश एंट्री की थी। दोनों  हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए। दोनों के चेहरों पर माता- पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही थी। 

Exit mobile version