Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

BOLLYWOOD NEWS :Zee Cine Awards में आलिया और कार्तिक का दबदबा, यहां देखें किसने जीते कितने अवॉर्ड्स

मनाेरंजन जगत के जिए कल की शाम कई मायनों में खास थी। सिने प्रेमियों का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो जी सिने अवार्ड्स 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें सितारों का मेला लगा। रेड कार्पेट पर सभी का एक से बढ़कर एक अंदाज देखने को मिला। कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारों ने इस शाम काे रंगीन बनाने का काम किया।

अवार्ड नाइट में बोनी कपूर, विवेक अग्निहोत्री, राजकुमार संतोषी और अयान मुखर्जी जैसे फिल्मकार भी शामिल हुए। किस सितारे ने कौन सा आवार्ड अपने नाम किया इसकी  आधिकारिक लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो इस बार आलिया, भट्ट,कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना का जलवा देखने को मिला।  

आलिया भट्ट की बात करें तो वह  इस वक्त इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। दादा साहब फाल्के पुरस्कार अपने नाम करने के बाद आलिया भट्ट ने ज़ी सिने अवार्ड्स में 2 और खिताब जीत लिए हैं। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिव ने कई पुरस्कार जीते हैं जबकि कार्तिक आर्यन और वरुण धवन ने बड़ी जीत हासिल की है। 

दक्षिण अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ अलविदा के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बाद एक पुरस्कार जीतकर बॉलीवुड में अपना नाम पक्का कर लिया है।  कार्तिक और आलिया की एक साथ कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह Trophy के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। 

आलिया को ये सम्माल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शानदार भूमिका अदा करने के लिए दिया गया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह Trophy पकड़े दिखाई दे रही है। यह तस्वीर इसलिए भी खास है कि इसे उनके पति रणबीर कपूर ने क्लिक किया है। 

रेड कार्पेट में आलिय  लाइट ग्रीन हाई थाई स्लिट गाउन में  काफी हॉट लग रही थीं।  कार्तिक आर्यन भी सुटअप में काफी स्मार्ट लग रहे थे। चलिए बताते हैं इस अवॉर्ड शो में किस बॉलीवुड स्टार ने जीता कौन सा अवॉर्ड. यहां देखिए जी सिने अवॉर्ड 2023 के विनर की पूरी लिस्ट। 

बेस्ट एक्टर (मेल) : कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)

बेस्ट एक्टर (फीमेल): आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट फिल्म: द कश्मीर फाइल्स व्यूअर्स च्वाइस

व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर: अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स)

परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल: वरुण धवन (जुगजग जीयो और भेड़िया)

परफॉर्मर ऑफ द ईयर फीमेल: कियारा आडवाणी (जुगजग जीयो और भूल भुलैया 2)

बेस्ट डेब्यू: रश्मिका मंदाना (अलविदा)

Exit mobile version