Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक- करीब 4 घंटे तक नहीं दिखी कोई पोस्ट; अकाउंट रिकवर हुआ तो एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट नहीं किया था। एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हुआ था जिसके बाद उनकी सारी पोस्ट और फॉलोअर्स की लिस्ट गायब हो गई थी। करीब 4-5 घंटे तक अकाउंट डी-एक्टिवेट दिखा। हालांकि, इसके बाद अकाउंट रिकवर भी गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद अपने अकाउंट के हैक हो जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

अचानक अकाउंट डी-एक्टिवेट हो जाने और पोस्ट गायब हो जाने से कयास लगाए जा रहे थे कि नोरा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। फैंस को भी इससे काफी हैरानी हुई और नोरा के इंस्टाग्राम अकाउंट के डिलीट हो जाने की बाद ट्विटर पर भी #NoraFatehi ट्रेंड होने लगा।

हैक हो जाने पर कुछ ऐसी दिख रही थी नोरा फतेही की इंस्टाग्राम प्रोफाइल।

अकाउंट रिकवर होने के बाद नोरा ने शेयर किया कि कोई हैकर सुबह से ही उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश कर रहा था। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट में 37.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

अकाउंट डिलीट होने के चंद घंटो पहले ही नोरा ने अपनी दुबई वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट में नोरा दो शेरों के साथ पोज करती दिखी थीं। एक्ट्रेस के एक फैनपेज ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, एक ही फ्रेम में बहुत सारा पॉवर और एनर्जी है। वो एक शेरनी की तरह है, बड़े दिल के साथ बहुत स्ट्रॉन्ग, पॉवरफुल और निडर।

नोरा फतेही इन दिनों अपने करीबियों के साथ दुबई में अपनी वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं, जहां से उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की थीं। अचानक एक्ट्रेस का अकाउंट गायब होने से कई लोग अकाउंट हैक होने की भी आशंका जता रहे हैं।एक्ट्रेस आखिरी बार गुरू रंधावा के साथ डांस मेरी रानी म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। एक्ट्रेस इस साल रिलीज होने वाली फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगी।

Exit mobile version