सोनीपत में कुंडली क्षेत्र स्थित एक कत्था बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतनी जोरदार था कि पड़ोस की बिल्डिंग में भी दरारें आ गई। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फैक्ट्री का ऊपर का हिस्सा गिर के नीचे हो गया। उसके नीचे दबने से कर्मचारियों समेत 21 लोग घायल हो गए और दो व्यक्तियों की मौके पर डेड बॉडी निकली गई। जिनकी पहचान बिहार निवासी बृजेश व गुलाब के रूप में हुई है।
कई लोगों के मौत के होने की संभावना मानी जा रही है। हालांकि अभी दो की ही पुष्टि हुई है। लेकिन एक दर्जन से ज्यादा लोग नरेला के राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट करवाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है। लोगों का आरोप है कि रात को समय पर ना एम्बुलेंस मिली है। मलबे में नीचे काफी लोग दबे होने की संभावना है। पुलिस की जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि कितने लोग मलबे में दबे हैं।
घायलों में प्रदीप पटेल (30), दिनेश पासवान (45), रमेश (47), कीर्ति (18), पुष्पेंद्र (19), असंजना (21), संतोष (48), कपिल (18), अक्षय (10), राजपाल (23), सरोज (26) को दिल्ली के नरेला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अंतिमा (17), प्रियांशी (10), सुधा (29), बिजेंद्र (35), जोगेंद्र (18), पिंकी (18), जोगेंद्र (30), बिट्टी (30), सौरभ (22), लावण्या (छह माह) को कुंडली के नवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

