Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नहर में डूबे युवक का शव बरामद: दोस्तों संग नहाते समय तेज बहाव में बहा था युवक

रोहतक में दोस्तों के साथ नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद हो गया। युवक नहाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन तेज बहाव के कारण वह बह गया। हादसे के बाद दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक जिले के गांव बहुअकबरपुर के पास काहनौर हेड पर एक युवक का शव बरामद किया गया। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।

मृतक की पहचान करीब 23 वर्षीय राकेश उर्फ गोलू निवासी गावं बहुअकबरपुर के रूप में हुई। राकेश 15 सितंबर को शाम के समय अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने के लिए गया। दोस्तों के साथ जब नहर में उतरा, तो पानी का बहाव तेज था, जिसके कारण राकेश पानी में डूब गया। राकेश के दोस्त प्रवेश व अजय ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी।

राकेश के नहर में डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सर्च अभियान चलाया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और राकेश की तलाश में ऑपरेशन सर्च शुरू किया। पूरी रात ग्रामीण व पुलिस राकेश की तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा।

सर्च अभियान के दौरान कल दोपहर को राकेश का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

थाना बहुअकबरपुर एसएचओ जसबीर ने बताया कि उन्हें एक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही है। नहर से युवक का शव बरामद किया गया है। इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version