Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक नहर में मिला व्यक्ति का शव:हाथ पर बना SK मित्तल का टैटू; मृतक की नहीं हुई पहचान

रोहतक जिले की नहर में एक व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में तैरता हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है।

मृतक के दाहिने हाथ पर एसके मित्तल गुदा हुआ है। मृतक का शव गांव बालंद से गुजरने वाली नहर में तैरता हुआ मिला। गांव के लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट भी बुलाया।

मृतक के दाहिने हाथ पर एसके मित्तल गुदा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक का नाम एसके मित्तल होगा। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव नग्न अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल आशीष ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव नहर में पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेजा गया है। पुलिस शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version