रोहतक में पुराना आईटीआई ग्राउंड में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो गई, जिसके कारण शव को 72 घंटे के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया।
पुराना आईटीआई मैदान में सुबह करीब साढे 9 बजे एक प्राइवेट स्कूल की बस को खड़ी करने के लिए ड्राइवर गया था, जिसने वहां शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर आर्यनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। काफी देर तक पुलिस आसपास पूछताछ करती रही।
पुलिस के अनुसार रात को युवक नशा करके लेट गया होगा, जिसके बाद गर्मी के कारण युवक की मौत हुई होगी। युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की फोटो सभी थानों में भेजी गई है, ताकि शिनाख्त जल्द हो सके।
थाना आर्यनगर एसएचओ सुलेंद्र नागर ने बताया कि पुराना आईटीआई मैदान में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की मौत गर्मी के कारण होने की संभावना है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को डेड हाउस भेजा गया है।
