रोहतक के गांव बहुअकबरपुर में जोहड़ (तालाब) के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गांव बहुअकबरपुर निवासी 45 वर्षीय सुखदीप पुत्र चांदराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। सुखदीप शराब पीने के बाद रात को जीवनदास अखाड़े के पास जोहड़ में नहाने के लिए उतरा और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में सुखदीप का शव पड़ा देखा।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब वह पशुओं को लेकर जोहड़ में नहलाने के लिए गए तो उन्होंने सुखदीप का शव पड़ा देखा। सुखदीप नहाने के लिए जोहड़ में उतरा था। इसके बाद गांव के सरपंच व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद शव को जोहड़ से बाहर निकाला गया।

थाना बहुअकबरपुर एसएचओ जसबीर ने बताया कि गांव के जोहड़ में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!